24 घण्टे ऑनलाइन

51 हजार युवाओं को पीएम मोदी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। ‘मिशन रिक्रूटमेंट’ के तहत देशभर में जारी 10 लाख पदों पर भर्ती अभियान के अंतर्गत रोजगार मेला-16 का आयोजन 12 जुलाई, 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) सुबह 11 बजे वीडियो…

24GhanteOnline
July 11, 2025
1 min read

लखनऊ। ‘मिशन रिक्रूटमेंट’ के तहत देशभर में जारी 10 लाख पदों पर भर्ती अभियान के अंतर्गत रोजगार मेला-16 का आयोजन 12 जुलाई, 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।

रोजगार मेला, युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

अब तक इस पहल के तहत 10 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। इस भर्ती अभियान में केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग जैसे रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियाँ की जा रही हैं। लखनऊ समेत देश के 47 शहरों में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें