24 घण्टे ऑनलाइन

Operation Sindoor के बाद पीएम मोदी आज करेंगे देश को संबोधन, जानें क्या कुछ बड़ा होने वाला है…

नई दिल्ली। भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा। पहलगाम हमले के बाद जब से पाकिस्तान के खिलाफ तनातनी की…

24GhanteOnline
May 12, 2025
2 min read

नई दिल्ली। भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन होगा। पहलगाम हमले के बाद जब से पाकिस्तान के खिलाफ तनातनी की शुरुआत हुई, तब से पीएम मोदी (PM Modi) लगातार सक्रिय हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह लगातार बैंठकें कर रहे थे। वह लगातार सेना प्रमुखों, सीडीएस, एनएसए से ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे।

चार दिन के तनाव के बाद भारत-पाकि के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा की गई। इसके बाद से सीमा पर तनाव कम हुआ है। भारत की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बने हालात ऐसे थे, जिसमें दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था लेकिन इस संघर्ष पर विराम लग गया। हालांकि, ये संघर्ष विराम आगे भी जारी रहेगा या नहीं, ये पाकिस्तानी सेना की गतिविधि और DGMO की बातचीत पर निर्भर है।

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जारी रहने के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने कहा कि वे युद्ध के लिए तैयार हैं और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का उचित जवाब दिया जाएगा। भारतीय सशस्त्र बलों ने सोमवार को दोहराया कि भारत में सभी सैन्य अड्डे सुरक्षित हैं और भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।