शेर के शावकों को दुलारते नजर आए पीएम मोदी, वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का किया दौरा
जामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने हाल ही में जामनगर में स्थित वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का दौरा किया। अब पीएम मोदी के इस दौरे का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शेर के शावक को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। इस…

जामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने हाल ही में जामनगर में स्थित वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का दौरा किया। अब पीएम मोदी के इस दौरे का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शेर के शावक को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनंत अंबानी खुद उन्हें वनतारा की विजिट कराते हुए दिख रहे हैं।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने वनतारा में अलग-अलग सुविधाओं का जायजा लिया और वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने पशु चिकित्सा सुविधाओं को भी देखा। बता दें कि यहां जानवरों के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू और दूसरी कई सुविधाओं हैं। वनतारा में जानवरों के लिए वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा सहित कई विभाग हैं।
NCP नेता धनंजय मुंडे ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में करीबी पर लगे थे आरोप
वनतारा में पीएम मोदी (PM Modi ) ने एक बड़ा अजगर, एक अनोखा दो सिर वाला सांप, दो सिर वाला कछुआ, विशाल ऊदबिलाव, बोंगो (मृग) और सील भी देखे। पीएम ने हाथियों को उनके जकूजी में देखा। अपनी विजिट में पीएम मोदी ने एशियाई शेर के शावकों, सफेद शेर के शावकों, क्लाउडेड तेंदुए के शावकों सहित कई जानवरों को दुलार किया। यहां खास बात यह है कि यह सभी दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति के जानवर हैं।अनंत अंबानी की पहल है वनतारा का वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्ट
बता दें कि वनतारा मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पहल है। गुजरात के जामनगर में इसका 3 हजार एकड़ के क्षेत्रफल में इसे बनाया गया है। 'वनतारा' स्टार ऑफ दी फॉरेस्ट के तहत जानवरों को रेस्क्यू कर उनकी देखभाल की जाती है। यह एक तरह से जानवरों के संरक्षण और बचाव का केंद्र है। वनतारा में 2 हजार से ज्यादा प्रजातियां और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए विलुप्त होते संकटग्रस्त जानवर रहते हैं।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…
गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…
भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…
सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत
अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…
