लंदन पहुंचे पीएम मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य सगत
लंदन / नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की चार दिन की यात्रा के पहले चरण में बुधवार देर रात ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंच गये जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी गुरुवार…
लंदन / नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की चार दिन की यात्रा के पहले चरण में बुधवार देर रात ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंच गये जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
श्री मोदी गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर के साथ विभिन्न विषयों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये जाने की भी पूरी तैयारी है।
लंदन में प्रवासी भारतीयों द्वारा स्वागत किये जाने के बाद श्री मोदी ने कहा कि इस आत्मीय स्वागत से वह अभिभूत हैं।
प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ ब्रिटेन में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूँ। भारत की प्रगति के प्रति उनका स्नेह और जुनून सचमुच उत्साहजनक है।”
इससे पहले श्री मोदी ने लंदन में हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कहा , “ लंदन पहुँच गया हूँ। यह यात्रा हमारे
देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारे लोगों की समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना होगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-ब्रिटिश मैत्री एक मज़बूत मित्रता आवश्यक है।”
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद श्री मोदी का शाम को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय से भी मिलने का कार्यक्रम है।
इसके बाद शाम को ही वह अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में मालदीव के लिए रवाना हो जायेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
