गंगटोक में PM मोदी का अलग अंदाज, बच्चों संग खेला फुटबॉल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का मंगलवार को सिक्किम दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां गंगटोक में उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ शानदार पल बिताए। इस खास मौके की तस्वीरें पीएम ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का मंगलवार को सिक्किम दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां गंगटोक में उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ शानदार पल बिताए। इस खास मौके की तस्वीरें पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे बच्चों के साथ खेलते और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरें में पीएम स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, सिक्किम के गंगटोक की खूबसूरत सुबह में अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का मज़ा ही कुछ और है!। वीडियो में बच्चों के बीच उनका उत्साह और सहजता साफ झलक रही है, जिससे वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए।वीडियो में पीएम को फुटबॉल मैदान पर बच्चों के साथ बातचीत करते, गर्मजोशी से संवाद करते और खेल में भाग लेते हुए दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर मिली सराहना
प्रधानमंत्री (PM Modi) का यह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना की। यूजर्स ने इसे युवाओं से जुड़ने और खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
ऑर्किडेरियम का करेंगे दौरा
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का भी भ्रमण करेंगे। यहां राज्य की समृद्ध जैव विविधता और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए स्वर्ण जयंती मैत्री मंजिरो पार्क को एक आधुनिक ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम
इसके साथ ही पीएम पालजोर (Paljor Stadium) में आयोजित सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वो राज्यभर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
