24 घण्टे ऑनलाइन

विकसित भारत के लिए हर राज्य का विकास जरूरी: पीएम मोदी

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां कहा कि विकसित भारत का निर्माण गरीब, किसान, नारी और नौजवान - इन चार स्तंभों पर खड़ा होगा तथा सरकार देशभर में इन्हें मजबूत करने में लगी है। श्री मोदी (PM…

24GhanteOnline
May 29, 2025
2 min read

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां कहा कि विकसित भारत का निर्माण गरीब, किसान, नारी और नौजवान - इन चार स्तंभों पर खड़ा होगा तथा सरकार देशभर में इन्हें मजबूत करने में लगी है।

श्री मोदी (PM Modi) सिक्किम राज्य के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिक्किम 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए हर राज्य का विकास जरूरी है। हर राज्य की अपनी विशेषताएं हैं। हमने पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकास के केन्द्र में रखा है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने इस अवसर पर सिक्किम में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया और कहा कि सिक्किम पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की एक चमकती गाथा बन रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पिछले एक दशक से बड़े परिवर्तन हो रहे हैं, जिसका यहां के लोग अनुभव कर रहे हैं। दस वर्षों में इस क्षेत्र में सम्पर्क सुविधाओं का विकास हुआ है। राज्य में 400 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है और सैंकड़ों किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़कें बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि अटल सेतु बनने से भी सिक्किम का सम्पर्क बढ़ा है तथा गंगटोक और बागडोगरा के बीच आवागमन में आसानी हुयी है।

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी


श्री मोदी (PM Modi) ने सिक्किम के किसानों की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह राज्य जैविक खेती में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य से जैविक मिर्च की पहली खेप मार्च में विदेश भेजी गयी है और भविष्य में ऐसे अनेक उत्पाद हैं जो विदेश भेजे जायेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सिक्किम दुनिया में अपने जैविक तरीके से तैयार मछलियों के लिए भी जाना जायेगा। राज्य में सोरेंग जिले में केन्द्र सरकार के सहयोग से जैविक मत्स्य पालन संकुल का विकास किया जा रहा है और दुनिया में जैविक तरीके से उत्पादित मछलियों की बहुत अधिक मांग है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और सिक्किम सरकार पूरे तालमेल के साथ विकास कार्य में लगे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…