Ghibli स्टाइल ट्रेंड में शामिल में हुए PM Modi, तस्वीरों में देखें ‘नए भारत’ का सफर
अचानक से एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है जिसका नाम है Ghibli Style, जिसे देखो वही एआई की मदद से अपनी तस्वीरों को घिबली स्टाइल में बदलता हुआ नजर आ रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर PM Modi तक हर कोई घिबली ट्रेंड में शामिल हो गए…
अचानक से एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है जिसका नाम है Ghibli Style, जिसे देखो वही एआई की मदद से अपनी तस्वीरों को घिबली स्टाइल में बदलता हुआ नजर आ रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर PM Modi तक हर कोई घिबली ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो सोशल मीडिया पर घिबली स्टाइल की बाढ़ से आ गई है।
केंद्र सरकार भी पीछे नहीं है, PM Modi की एक या दो नहीं बल्कि पूरी 15 तस्वीरें घिबली स्टाइल में तैयार की गई हैं। ये सभी तस्वीरें पिछले कुछ सालों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं से प्रेरित हैं और इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग ऐतिहासिक अवसरों में दिखाया गया है।
क्या है Ghibli Style
हर कोई ‘घिबली-घिबली’ तो कर रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर घिबली है क्या बला? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घिबली स्टाइल जापानी एनिमेशन फिल्म Studio Ghibli के कला शैली और कार्टून से प्रेरित है, जो रंग-बिरंगी और जादुई डिजाइन के लिए मशहूर है।
PM Modi Ghibli Style Photos
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घिबली स्टाइल तस्वीरों को पीएम मोदी के इंस्टाग्राम या फिर X (ट्विटर) अकाउंट के बजाय MyGovIndia के X अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर को शेयर करते हुए मुख्य पात्र नहीं वे पूरी कहानी हैं। स्टूडियो घिबली स्ट्रोक्स के जरिए नए भारत का एक्सपीरियंस करें।
पीएम मोदी की घिबली स्टाइल तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। घिबली स्टाइल तस्वीरों में पीएम मोदी हाथ में तिरंगा पकड़े, डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रोन और पीएम मोदी की तस्वीरें को दिखाया गया है।
#StudioGhibli #PMModiInGhibli pic.twitter.com/WLU43xwRiy
— MyGovIndia (@mygovindia) March 28, 2025
घिबली स्टाइल तस्वीरों में से एक तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक नहीं बल्कि ढेरों और भी तस्वीरें हैं।
#StudioGhibli #PMModiInGhibli pic.twitter.com/GEk0UE0Eya
— MyGovIndia (@mygovindia) March 28, 2025
#StudioGhibli #PMModiInGhibli pic.twitter.com/E30VvJsy5m
— MyGovIndia (@mygovindia) March 28, 2025
किसने बनाया टूल?
एआई चैटबॉट चैटजीपीटी 4O में लोगों के लिए Ghibli स्टाइल इमेज फीचर को शामिल किया गया है, देखते ही देखते इस फीचर ने लोगों को क्रेजी बना दिया है। फिलहाल ये फीचर चैटजीपीटी प्लस, प्रो, टीम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि एआई जेनरेटेड इमेज को लोगों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिलहाल इस फीचर को फ्री यूजर्स को मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द फ्री यूजर्स के लिए भी इस एआई फीचर को रोलआउट किया जा सकता है।
ChatGPT Subscription Price
ChatGPT Plus का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए हर महीने 20 डॉलर (लगभग 1711 रुपए) और प्रो सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 200 डॉलर (लगभग 17111 रुपए) खर्च करने होंगे। अगर आप भी घिबली स्टाइल फोटो बनाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 1711 रुपए वाला प्लान तो खरीदना ही पड़ेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
