भविष्य युद्ध में नहीं, बुद्ध में है..., सम्राट अशोक को याद कर बोले PM मोदी
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर प्रवासी भारतीयों को…
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि हमारे सामने 2047 का लक्ष्य है। विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने सम्राट अशोक से लेकर महात्मा बुद्ध तक की चर्चा की और यह भी कहा कि पिछले 10 साल में दुनिया के कई नेताओं से हमारी मुलाकात हुई और सबने अपने देश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की सराहना की।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। आज का भारत अपना पक्ष तो मजबूती से रखता ही है, ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सफलता आज दुनिया देख रही है। आज जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति पॉइंट पर पहुंचता है, जब दुनिया डिजिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है तो हम सभी को गर्व होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का हर सेक्टर आसमान की ऊंचाई छूने को आगे बढ़ रहा है।
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि 21वीं सदी का भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिस पैमाने पर देश में विकास के काम हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान के देश में ही निर्माण का भी जिक्र किया और कहा कि पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति, माघ बिहू जैसे त्योहार भी आने वाले हैं। हर तरफ आनंद का वातावरण रहेगा। उन्होंने इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था, तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था।
40 हजार अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, UP पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती रद्द
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि हमारी विरासत का ये वही बल है जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को ये कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है। उन्होंने कहा कि हमेशा ही भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है। बहुत खुशी होती है जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं, बातचीत करता हूं। आपका प्यार, आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के समाज के साथ जुड़ जाते हैं। वहां के नियम और परंपरा का सम्मान करते हैं।
उन्होंने (PM Modi ) आगे ये भी कहा कि हम पूरी ईमानदारी से उस देश की, उस समाज की सेवा करते हैं। इन सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है। पीएम ने कहा कि हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी नहीं हैं। डेमोक्रेसी हमारे जीवन का हिस्सा हैं। हमें डायवर्सिटी सिखानी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही डायवर्सिटी से चलता है। उन्होंने इस मौके पर अपनी अगुवाई वाली सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
