24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी ने दी देश को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का भी किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को बेंगलुरु के सिलिकॉन वैली पहुंचकर तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक…

24GhanteOnline
August 10, 2025
1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को बेंगलुरु के सिलिकॉन वैली पहुंचकर तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का भी उद्घाटन किया, मेट्रो नेटवर्क की तीसरे चरण की आधारशिला रखी।

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक बेंगलुरु मेट्रो की 19 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का उद्घाटन किया। यह 16 स्टेशनों के जरिए कई प्रमुख केंद्रो को एक साथ जोड़ेगी।

मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत से बनी हुई येलो लाइन बेंगलुरु के परिचालन मेट्रो नेटवर्क को 96 किलोमीटर से अधिक दूरी तक ले जाएगी। जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।

इसके अलावा, मोदी बेंगलुरु मेट्रो के 15,610 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना में 44 किलोमीटर से ज्यादा एलिवेटेड ट्रैक और 31 स्टेशन शामिल होंगे। जिससे शहर का सार्वजनिक परिवहन ढांचा और मजबूत होगा और भीड़भाड़ भी कम होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…