24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को दिखाई हरी झंडी, जानें फीचर्स

अहमदाबाद। भारत ने 26 अगस्त 2025 को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया और देश की पहली बैटरी…

24GhanteOnline
August 26, 2025
2 min read

अहमदाबाद। भारत ने 26 अगस्त 2025 को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया और देश की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ कंपनी की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट का भी शुभारंभ हुआ।

यह SUV न केवल भारत में बेची जाएगी बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट भी होगी। इसका पहला बैच आज से ही प्रोडक्शन लाइन से बाहर आना शुरू हो गया है।

पीएम मोदी (PM Modi) का विजन: आत्मनिर्भर भारत और ग्रीन मोबिलिटी


प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने अपने X पोस्ट में लिखा कि भारत की आत्मनिर्भरता और ग्रीन मोबिलिटी हब बनने की दिशा में यह दिन बेहद खास है। उन्होंने कहा कि हंसलपुर में e-VITARA का लॉन्च मेक इन इंडिया को नई मजबूती देगा और भारत को सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर आगे बढ़ाएगा।

Today is a special day in India’s quest for self-reliance and being a hub for green mobility. At the programme in Hansalpur, e-VITARA will be flagged off. This Battery Electric Vehicle (BEV) is made in India and will be exported to over a hundred nations. In a big boost to our…


— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2025


Maruti e-VITARA: फीचर्स और बैटरी पैक


- यह SUV लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक के साथ आई है।
- दो वेरिएंट: 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक।
- 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज सिंगल चार्ज पर।
- 18-इंच अलॉय व्हील्स, लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी।
- डिजाइन पिछले साल पेश किए गए कॉन्सेप्ट Maruti eVX से प्रेरित।

बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता


कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने गुजरात स्थित TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड्स के उत्पादन की भी शुरुआत की। अब भारत में ही 80% से ज्यादा बैटरियों का निर्माण होगा। इससे देश का बैटरी इकोसिस्टम मजबूत होगा और विदेशी निर्भरता घटेगी।

रेलवे कनेक्टिविटी और एक्सपोर्ट


इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कारों से भरी मालगाड़ी सर्विस को भी हरी झंडी दिखाई। फिलहाल हंसलपुर प्लांट से रोजाना 600 से ज्यादा कारें रेलवे के जरिए भेजी जाती हैं। यहां से तीन ट्रेनें डेली देशभर में मारुति की गाड़ियों की सप्लाई कर रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…