24 घण्टे ऑनलाइन

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी: पीएम मोदी

जूनागढ़। पीएम मोदी (PM Modi) जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासन गिर पहुंचे। वो 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के अवसर पर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की…

24GhanteOnline
March 3, 2025
2 min read

जूनागढ़। पीएम मोदी (PM Modi) जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासन गिर पहुंचे। वो 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के अवसर पर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक से पहले पीएम मोदी ने सुबह जंगल सफारी का आनंद लिया।

विश्ववन्य जीव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां प्रकृति से जुड़ी चीजों को सुरक्षित रखना, उनकी संस्कृति का हिस्सा है। भारत के पास वन्य जीवों को सुरक्षित र रखने को लेकर बहुत सारी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व भर के वन्य प्रेमियों के मन में एक सवाल है कि अनेक टाइगर रेंज देशों में उनकी आबादी स्थिर है या फिर घट रही है, लेकिन भारत में तेजी से बढ़ क्यों रही है?

पीएम मोदी (PM Modi) ने इसके जवाब में बताया कि भारत की संस्कृति और समाज में बायोडायवर्सिटी और पर्यावरण के प्रति हमारा स्वाभाविक आग्रह इसकी सफलता का कारण है। उन्होंने कहा कि हम इकोलॉजी और इकोनॉमी में अलगाव नहीं मानते हैं, बल्कि दोनों के बीच सह-अस्तित्व को महत्व देते हैं, यानी दोनों ही देश के लिए समान तौर पर जरूरी हैं।

भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी


वन्य जीवों को संरक्षित करने का काम किसी एक देश का नहीं है बल्कि ये वैश्विक मुद्दा है। इसक लिए अंतर्राष्ट्ररीय स्तर पर गठबंधन और सहयोग की जरूरत है। मानवता का बेहतर भविष्य तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि पृथ्वी की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए। इसमें दुनिया की हर प्रजाति की अपनी एक अहम भूमिका होती है। आइए आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें। पीएम मोदी ने कहा कि हम वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर भी गर्व करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…

भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं

भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…

सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत

अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…