24 घण्टे ऑनलाइन

जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता..., BJP की जीत पर PM मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है। यह…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि जनशक्ति सर्वोपरि है। यह विकास और सुशासन की जीत है। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।


जनशक्ति सर्वोपरि!


विकास जीता, सुशासन जीता।

दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।

दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम…

— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2025



पीएम मोदी (PM Modi) ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ की


पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए उनकी पार्टी की सरकार लगातार काम करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे बीजेपी के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने बहुत मेहनत की है और इस शानदार नतीजे तक पहुंचे हैं। हम और भी जोश से काम करेंगे और दिल्ली के शानदार लोगों की सेवा करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।