24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, बोले- अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा

दोहा डायमंड लीग 2025 में शुक्रवार को भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया। ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने 90.23 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। वह इस मुकाम को…

24GhanteOnline
May 17, 2025
2 min read

दोहा डायमंड लीग 2025 में शुक्रवार को भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रच दिया। ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने 90.23 मीटर का आंकड़ा पार करते हुए अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नीरज की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।’

इससे पहले केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ऐतिहासिक उपलब्धि! हमारे भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा को 90.23 मीटर की थ्रो के साथ पहली बार 90 मीटर की बाधा को पार करने और दोहा डायमंड लीग, 2025 में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई।’

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग मीट में रचा इतिहास, पहली बार तोड़ी 90 मीटर की दीवार


बता दें कि नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (16 मई) को दोहा डायमंड लीग 2025 में मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले नंबर पर रहे। यह थ्रो वेबर ने छठे प्रयास में किया था। नीरज के अलावा भारत के किशोर जेना भी मेन्स जैवलिन थ्रो सपर्धा में भाग ले रहे थे, जो आठवें नंबर पर रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।