24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम हमले के चलते पीएम मोदी ने रद्द किया कानपुर दौरा, पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Mod) अपना सऊदी दौरा बीच में छोड़कर भारत पर लौट आए हैं। वहीं उन्होंने अपना 24 अप्रैल का कानपुर दौरा भी रद्द कर…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Mod) अपना सऊदी दौरा बीच में छोड़कर भारत पर लौट आए हैं। वहीं उन्होंने अपना 24 अप्रैल का कानपुर दौरा भी रद्द कर दिया है, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले थे।

लोगों की गमगीन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये कार्यक्रम रद्द किया गया है। इस हमले में कानपुर निवासी 31 साल के शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई है। इस दुख की घड़ी में सम्मान के तौर पर कानपुर में किसी भी तरह के जश्न या औपचारिक सार्वजनिक कार्यक्रम को टालना उचित समझा गया है।

पंचायती राज दिवस में भी नहीं होंगे शामिल


उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी vबिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस के मौके पर एक पूर्व-निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के नागरिक भी शामिल होने थे, अब ये कार्यक्रम भी आगे टाला जा सकता है।

सऊदी दौरा बीच में छोड़ा


पीएम मोदी (PM Mod) ने कानपुर दौरा ही रद्द नहीं किया है, बल्कि वह अपना दो दिवसीय सऊदी दौरा भी बीच छोड़ भारत आए हैं। भारत आते ही उन्होंने पहलगाम की घटना पर NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री जयशंकर सहित कई अधिकारियों से हालात का ब्रीफ लिया। इसके अलावा वे आज शाम एक हाई लेवल मीटिंग भी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।