24 घण्टे ऑनलाइन

PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की 9 महीने बाद हुई मुलाकात, बैंकॉक में हुई मीटिंग

बैंकॉक । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में मुलाकात हुई है। दोनों के बीच 9 महीने बाद यह मुलाकात हुई है। पीएम मोदी और यूनुस…

24GhanteOnline
April 4, 2025
2 min read

बैंकॉक । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में मुलाकात हुई है। दोनों के बीच 9 महीने बाद यह मुलाकात हुई है। पीएम मोदी और यूनुस BIMSTEC समिट में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे हैं। दोनों की मुलाकात BIMSTEC से इतर हुई है। यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

मोहम्मद यूनुस पर इस समय ना केवल इंटरनेशल दवाब है बल्कि देश के अंदर से भी उनके खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई हैं। लोग यहां जल्दी चुनाव की मांग कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं।

हालांकि, मोदी (PM Modi ) से मुलाकात के लिए यूनुस लगातार कोशिश कर रहे थे। हाल ही में यूनुस के मीडिया सलाहकार ने कहा था कि कई प्रयास के बावजूद पीएम मोदी से मिलने का वक्त नहीं मिल रहा है। यूनुस चीफ एडवाइजर बनने के बाद पहला दौरा भारत का ही करने वाले थे, लेकिन भारत की सरकार ने इसे हरी झंडी नहीं दी।

अहम है मुलाकात


मोदी (PM Modi ) और यूनुस की मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बांग्लादेश में हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने और वहां अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में गिरावट आई है। इसके अलावा, कुछ हलकों में यह सवाल भी उठाया गया है कि बांग्लादेश के प्रशासन पर यूनुस का कितना नियंत्रण है। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में यूनुस ने चीन का दौरा किया था और वहां दिए गए उनके कुछ बयान पूर्वोत्तर क्षेत्र को लेकर भारत के लिए असहज करने वाले रहे।

पीएम मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक, शेयर की पुरानी तस्वीर


प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने 26 मार्च को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर यूनुस को पत्र लिखकर कहा था कि भारत ढाका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के महत्व को भी रेखांकित किया, जिसे भारत-ढाका साझेदारी की आधारशिला माना जाता है।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…