24 घण्टे ऑनलाइन

पं छन्नूलाल मिश्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी: पद्मविभूषण शास्त्रीय संगीत गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र (Pt Chhannulal Mishra) के निधन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट किया। श्री मोदी ने लिखा…

24GhanteOnline
October 2, 2025
2 min read

वाराणसी: पद्मविभूषण शास्त्रीय संगीत गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र (Pt Chhannulal Mishra) के निधन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट किया।

श्री मोदी ने लिखा “सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी (Pt Chhannulal Mishra) के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति के समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन जन तक पहुंचाने के साथ भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह मेरा सौभाग्य है कि उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहा। साल 2014 में वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ‘ओम शांति’ ।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संवेदना प्रकट किया। उन्होने एक्स पर लिखा “ भारतीय संगीत के मर्मज्ञ ‘पद्मविभूषण’ शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी (Pt Chhannulal Mishra) का निधन अत्यंत दुखद एवं शास्त्रीय संगीत विद्या की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपने अपना पूरा जीवन भारतीय शास्त्रीय गीत संगीत के उत्थान में समर्पित कर दिया। आपका गायन कला साधकों के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्धित व उनके शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें