24 घण्टे ऑनलाइन

इन उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर इच्छा होगी पूरी

भगवान शिव (Shiva) को देवों का देव कहा जाता है और सोमवार का दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। लोग जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं…

24GhanteOnline
January 27, 2025
2 min read

भगवान शिव (Shiva) को देवों का देव कहा जाता है और सोमवार का दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। लोग जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है इसके अलावा सभी इच्छाएं भी पूरी होती है।

सोमवार के उपाय


कहते हैं कि भगवान शिव (Shiva) बहुत जल्दी अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं, इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार को पूजा दौरान महादेव का गंगाजल से अभिषेक करें। मान्याता है कि इससे शिवजी प्रसन्न होते है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

दूर होगी सभी परेशानियां

अगर किसी के जीवन में काफी समय से परेशानियां चल रही हैं, तो ऐसे में व्यक्ति को सोमवार के दिन शिव रक्षा स्रोत का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा नियमित रूप से करने पर सभी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

पैसों की तंगी होगी दूर

आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सोमवार के दिन भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और धन-दौलत बढ़ती है।

सेहत में होगा सुधार

अगर किसी के घर-परिवार में लोग बीमार या तनाव से ग्रस्त रहते हैं, तो उन्हें सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मानसिक शांति के साथ सेहत में भी सुधार आता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…