24 घण्टे ऑनलाइन

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

कई लोग होते हैं जिन्हें अपने घर में बाग़-बगीचा लगाना पसंद होता हैं और जगह कम हो तो लोग गमले लगाना पसंद करते हैं। धार्मिक लिहाज से भी पौधों (Plants) का बहुत महत्व हैं जिनमें देवों का निवास माना जाता हैं। लेकिन क्या आप…

24GhanteOnline
July 25, 2026
3 min read

कई लोग होते हैं जिन्हें अपने घर में बाग़-बगीचा लगाना पसंद होता हैं और जगह कम हो तो लोग गमले लगाना पसंद करते हैं। धार्मिक लिहाज से भी पौधों (Plants) का बहुत महत्व हैं जिनमें देवों का निवास माना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ये पौधे आपकी किस्मत को पलटने का काम करते हैं जो संवार भी सकते है, तो बर्बाद भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं पौधों से जुड़े नियमों की सही पालना की।

आज इस कड़ी में हम आपको पौधों (Plants) से जुड़े इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस दिशा या कौनसा पौधा आपके घर के लिए उचित रहेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

घर की खुश‍ियों को तहस-नहस कर सकती हैं पौधों (Plants) की यह दिशा

वास्‍तु के अनुसार घर में बाग-बगीचे हमेशा पश्चिम, उत्‍तर और पूर्व द‍िशा में होने चाह‍िए। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इस द‍िशा में हमेशा सफेद, पीले या फ‍िर लाल रंग के फूल लगाने चाह‍िए। गलती से भी आग्‍नेय कोण में बाग-बगीचे न बनवाएं। यह घर की खुश‍ियों को तहस-नहस कर सकते हैं।

तुलसी पौधे (Plants) के दिशा नियम

वास्‍तु के अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाह‍िए। लेक‍िन इसे पूर्व द‍िशा में ही रखें। लेक‍िन रामा और श्‍यामा तुलसी को उत्‍तर द‍िशा में लगाएं। आंकड़े के वृक्ष तो ब‍िल्‍कुल न लगाएं घर में, इससे घर की मह‍िलाओं को कई तरह की बीमार‍ियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही थोर का पौधा भी घर पर न लगाएं।

ऐसे पौधे (Plants) होते हैं अत्‍यंत शुभ

वास्‍तु के अनुसार घर की दक्षिण द‍िशा में गूलर और पार‍िजात का पौधा लगाना चाह‍िए। ये पौधा अत्‍यंत शुभ होता है। इसके अलावा ध्‍यान रखें क‍ि नैऋत्‍य द‍िशा में खड्ढा खोदकर वृक्ष व अन्‍य पौधे कभी भी नहीं लगाने चाह‍िए क्‍योंक‍ि वहां दैत्‍यों का वास होता है। घर के आसपास कैरी, जामुन और नीम के पौधे जरूर लगाने चाह‍िए, ये अत्‍यंत शुभ होते हैं। इससे घर-पर‍िवार में खुश‍ियां बनी रहती हैं।

ऐसे पौधों (Plants) से नष्‍ट होते हैं रोग-शोक

वास्‍तु के अनुसार घर के प्रवेश द्वार पर कभी भी पेड़ नहीं लगाना चाह‍िए। लेक‍िन शुभ वृक्ष कहे जाने वाले पौधे गुलाब, तुलसी, मोगरा और चमेली के पौधे लगाने चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से घर-पर‍िवार में रहने वाले सभी जातकों के रोग-शोक दूर हो जाते हैं। लेक‍िन कभी भी घर के कंपाउड में या बीचोबीच में कोई पौधा न लगाएं। हालांक‍ि घर के पूर्व-उत्‍तर द‍िशा में छोटे-छोटे पेड़ पौधे लगा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…