24 घण्टे ऑनलाइन

नौतपा के दौरान लगाएं ये पौधे, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इस अवधि को नौतपा (Nautapa) कहा जाता है। इस दौरान भीषण गर्मी देखने को मिलती है और सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। ऐसी…

24GhanteOnline
May 21, 2026
2 min read

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ माह में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इस अवधि को नौतपा (Nautapa) कहा जाता है। इस दौरान भीषण गर्मी देखने को मिलती है और सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। ऐसी स्थिति में पृथ्वी पूरी तरह से ठंडी नहीं हो पाती और तापमान काफी बढ़ जाता है। इसलिए शास्त्रों में नौतपा (Nautapa) के दौरान पेड़ लगाने का अधिक महत्व बताया गया है। पेड़-पौधे लगाने से व्यक्ति को पुण्य फल मिलते हैं।

इस दिन से शुरू होगा नौतपा (Nautapa)


पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 25 मई को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह 8 जून की दोपहर 1.16 बजे तक यहां रहेंगे। बाद में वह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगी।

नौतपा (Nautapa) में लगाएं ये पेड़-पौधे


- सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह एक पवित्र और पूजनीय पौधा है। ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अपने घर में नौतपा (Nautapa) के दौरान तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।
- आंवले के वृक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसलिए इस पेड़ और इसके फल को भगवान विष्णु को अर्पित किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति आंवले के पेड़ की छाया में बैठकर भोजन करता है, तो उसे सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है।
- धार्मिक मान्यता के मुताबिक, केले के पेड़ में श्रीहरि, माता लक्ष्मी और गुरुदेव बृहस्पति का वास होता है। इसलिए इस पेड़ का प्रयोग शुभ और मांगलिक कार्यों में किया जाता है।
- धार्मिक मान्यता है कि केले के पेड़ में श्री हरि, मां लक्ष्मी और गुरुदेव बृहस्पति का वास होता है। ऐसे में इस पेड़ का प्रयोग शुभ और मांगलिक कार्यों में किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…