नए साल में घर में लगाएँ ये पौधे, नहीं होगी पैसों की किल्लत
पेड़-पौधे (Plants) लगाने से ना सिर्फ हमारा घर सुंदर दिखाई देता है, बल्कि इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत माना जाता है. घर में पौधे (Plants) रहने से खोई हुई संपन्नता वापिस आती है. सुख-शांति का माहौल बना रहता है…
पेड़-पौधे (Plants) लगाने से ना सिर्फ हमारा घर सुंदर दिखाई देता है, बल्कि इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत माना जाता है. घर में पौधे (Plants) रहने से खोई हुई संपन्नता वापिस आती है.
सुख-शांति का माहौल बना रहता है और घर में कभी पैसों की किल्लत नहीं होती है. अक्सर आपने देखा होगा कि आर्थिक समृद्धि के लिए लोग घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा (Plants) लगाते हैं. लेकिन क्या आप ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जिन्हें मुख्य द्वार पर लगाने से घर में खूब पैसा आता है.
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर बाईं तरफ (लेफ्ट साइड) शमी का पौधा (Plants) लगाना बहुत ही शुभ होता है. इस जगह शमी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर में कभी पैसों की कमी नहीं रहती है.
इसी तरह, मुख्य द्वार पर दाईं तरफ (राइट साइड) अनार का पौधा भी इंसान को भाग्यशाली बनाता है. मेन गेट पर दाईं तरफ अनार का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी और धनकुबेर आपके दरवाजे पर खिंचे चले आएंगे. यदि आप खर्चों पर लगाम और बैंक बैलेंस को बेहतर बनाना चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर बेल पत्र का पौधा भी लगा सकते हैं.
ऐसा कहते हैं कि 'पीछे केला आगे बेल फिर देखो लक्ष्मी का खेल'. यानी घर के पीछे केले का पौधा और आगे बेल पत्र का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है. ये उपाय करने से घर में रुपया-पैसा आने की संभावना काफी बढ़ जाती है. उधार या कर्ज में दिया रुपया भी आपकी दहलीज पर खुद-ब-खुद आ जाएगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
