24 घण्टे ऑनलाइन

दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

शहर हो या गांव दीमक (Termites) से परेशान तो हर कोई है। दीमक यदि एक बार घर में डेरा जमा ले तो वह आपके घर के फर्नीचर का सत्यानाश करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। लोग दीमक (Termites) से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के उपाय और…

24GhanteOnline
August 26, 2026
2 min read
दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

शहर हो या गांव दीमक (Termites) से परेशान तो हर कोई है। दीमक यदि एक बार घर में डेरा जमा ले तो वह आपके घर के फर्नीचर का सत्यानाश करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। लोग दीमक (Termites) से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरह के उपाय और ट्रीटमेंट करते हैं। शहरों में लोग दीमक से छुटकारा पाने के लिए टरमाइट कंट्रोल वालों से फर्नीचर में दवा भी छिड़कते हैं, जो कि सिर्फ दवा रहते तक असर करता है। दवा के असर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे दीमक फिर से पनपने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से आपके घर से दीमक कोसो दूर भागेंगे।

रामरस के पौधे के बारे में


रामरस का पौधा दीमक (Termites) का खात्मा करने के लिए बहुत गुणकारी और असरदार है। इस पौधे को यदि आप अपने घर की जमीन में लगाते हैं, तो 20 मीटर तक की दूरी तक दीमक नहीं आएंगे। यह तो हम सभी को पता है कि दीमक बाहर में नहीं बल्कि जमीन और लकड़ी की चीजों (लकड़ी की चीजों का देखभाल कैसे करें) में पनपते हैं।

 

इसलिए उनका जड़ से खत्म करने के लिए रामरस का पौधा बहुत गुणकारी है। खून संबंधी रोग से लेकर गांठ तक रामरस का पौधा बहुत उपयोगी है।

कैसे लगाएं रामरस का पौधा


रामरस का पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता है, देखा जाए तो यह लेमन ग्रास की तरह होता है। यदि आप दीमक से छुटकारा पाना चाह रहे हैं, तो इसे गमले या पॉट में नहीं लगाएं।

दीमक (Termites) का खात्मा करने के लिए उसे जमीन में लगाएं और समय समय पर इसकी कटाई और छंटाई करते रहें।

इसे लगाने के लिए आपको करना कुछ नहीं है, साधारण मार्केट के अलावा किसी बड़े नर्सरी में जाएं और वहां से इसका छोटा पौधा खरीदकर लाएं।

पौधे को जमीन में लगाएं और सुबह शाम एक-एक मग पानी डालते रहें।

पौधे की ग्रोथ के लिए 5-6 घंटे की धूप जरूरी है इसलिए इसे ऐसी जगह पर लगाएं, जहां धूप अच्छी आती हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।