24 घण्टे ऑनलाइन

खुशियों की होगी बरसात, घर के इस हिस्से में लगाएं ये पौधे

पौधों (Plants) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि आहार, ऑक्सीजन जैसी कई सुविधाएं प्रदान करते हैं। ज्योतिष में भी इनकी बहुत महत्ता हैं और इनका पूजन किया जाता हैं। कई लोग अपने घर में बगीचा लगाते हैं जो…

24GhanteOnline
June 3, 2026
3 min read

पौधों (Plants) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि आहार, ऑक्सीजन जैसी कई सुविधाएं प्रदान करते हैं। ज्योतिष में भी इनकी बहुत महत्ता हैं और इनका पूजन किया जाता हैं। कई लोग अपने घर में बगीचा लगाते हैं जो सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही जलवायु को भी शुद्ध करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार पौधे लगाए जाए तो यह आपके जीवन में सकारात्मकता और खुशियां लाने का काम करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय या किस स्थान पर पौधे लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इन शुभ नक्षत्रों में पौधे (Plants) लगाने से होता है लाभ

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर आप कोई पौधा लगाने जा रहे हैं या फ‍िर गार्डन तैयार कर रहे हैं तो इसके ल‍िए कुछ नक्षत्रों का व‍िशेष ध्‍यान रखें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से पौधे तो अच्‍छे से फलते-फूलते हैं ही साथ ही घर में भी खुशहाली आती है। इसके ल‍िए स्वाति, उत्तरा, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे उत्‍तम बताया गया है। इन नक्षत्रों में पेड़ लगाने से जीवन की तकलीफें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। ब‍िगड़ते काम बनने लगते हैं।

इस द‍िशा में लगाएं पौधे (Plants) तो होगा लाभ

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार पौधे लगाने के ल‍िए ज‍ितना जरूरी समय का ध्‍यान रखना है उतना ही महत्‍वपूर्ण द‍िशा का ध्‍यान रखना भी होता है। इसल‍िए जब भी पौधे लगाएं तो ध्‍यान रखें क‍ि कभी भी उसे वाम पार्श्व में न लगाएं। इसके अलावा नेत्रत्व या अग्नि कोण में कभी भी गार्डन न बनाएं। इन द‍िशाओं को अशुभ माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि इन स्‍थानों पर लगे पौधे जीवन में नकारात्‍मकता का संचार करते हैं। इसके चलते घर में रहने वाले लोगों की लाइफ में टेंशन, स्‍ट्रेस और ड‍िप्रेशन बढ़ता है।

इस द‍िशा में भूलकर भी न लगाएं पौधे (Plants)

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार भूलकर भी घर की पूर्व द‍िशा में बड़े और विशाल पेड़-पौधों को नहीं लगाना चाहिए। लेक‍िन अगर पहले से ही कोई पेड़ लगा हुआ है ज‍िसे आप चाहकर भी नहीं हटा सकते हैं। तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसके दुष्‍प्रभावों को कम करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवला, हरश्रृंगार, तुलसी और अमलतास के पौधे लगा सकते हैं। मान्‍यता है क‍ि इन्‍हें लगाने से पूर्व द‍िशा में लगे पौधे का दोष धीरे-धीरे कम होने लगता है।

पौधे (Plants) न दें फल-फूल तो वास्‍तु का ये उपाय करें

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर घर में लगे पेड़-पौधे फल-फूल न दे रहे हों तो इसके ल‍िए आप उपाय कर सकते हैं। क्‍योंक‍ि ज‍िस घर में हरे-भरे पौधे रहते हैं वहां खुश‍ियों का भी वास होता है। इसल‍िए अगर पेड़-पौधों में फल-फूल न आए तो इन पौधों या पेड़ों की जड़ों में मूंग, उड़द, कुलथी, तिल और जौ मिलाकर पानी में डाल लें। इसके बाद इस म‍िश्रण को पेड़-पौधों की जड़ों में डाल दें। इसके अलावा अगर आपका आवास या जमीन दूषित हो तो इस दोष को दूर करने के लिए आंवले का पौधा लगा लें।

ये कांटेदार पौधा (Plants) लगाने से होगी धन वर्षा

यूं तो घर में कांटेदार पौधा लगाने से मना क‍िया जाता है। लेक‍िन आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि बेल एक ऐसा पौधा है ज‍िसमें कांटे तो होते हैं फ‍िर भी इसे लगाने के तमाम फायदे हैं। इसे लगाने से घर में रहने वाले सभी सदस्‍यों पर देवी लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा बेल के पेड़ के नीचे क‍िए गय जप-तप का व‍िशेष फल म‍िलता है। कहते हैं क‍ि इसके नीचे ब्राह्मणों को भोजन कराने से सवा लाख गुना पुण्‍य म‍िलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…