24 घण्टे ऑनलाइन

सावन के महीने में घर में जरूर लगाएं ये खास पौधा, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है और यह महत्व सावन (Sawan) के महीने में और अधिक बढ़ जाता है. सावन मास की शुरुआत होते ही सभी भक्त प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक और…

24GhanteOnline
July 15, 2025
2 min read

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है और यह महत्व सावन (Sawan) के महीने में और अधिक बढ़ जाता है. सावन मास की शुरुआत होते ही सभी भक्त प्रतिदिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हैं और भगवान शिव की उपासना करते हैं. मान्यता है कि सच्चे दिल से उपासना करने वालों से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस महीने में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र (V) चढ़ाना और साथ ही घर में बेलपत्र (Belpatra) का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है.

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इसे श्रावण मास भी कहा जाता है. इस महीने में श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं. साथ ही भगवान शिव को अतिप्रिय बेलपत्र (Belpatra) भी चढ़ाया जाता है. मान्यता के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घर में सावन के महीने में बेल का पौधा लगाया जा सकता है. माना जाता है कि भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र (Belpatra) का इस्तेमाल किया जाए तो जातक की पूजा सफल हो जाती है.

ऐसे लगाए बेलपत्र (Belpatra) का पौधा


अगर आप घर में बेलपत्र (Belpatra) का पौधा लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले अच्छे गमला चुनें. गमला मिट्टी वाला हो तो बेहतर है. इसके बाद गमले में रेतीली या फिर पथरीली मिट्टी डालें. पौधा लगाने के लिए बेल फल में पाए जाने वाले बीज का इस्तेमाल होता है. इस बीज को धोकर सुखाएं और मिट्टी में बो दें. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप बीज को गमले में लगाएंगे तो पौधे को बढ़ने में 3 से 4 साल का समय लग सकता है. ऐसे में बाहर से लाए गए पौधे की ग्रोथ ज्यादा बेहतर तरह से होती है.

ऐसे करें पौधे (Belpatra) की देखभाल


इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, ऐसे में बेल के पौधे को समय-समय पर पानी देते रहें. पौधे को बढ़ने के लिए पर्याप्त धूप की भी आवश्यकता होती है. बेल के पौधे (Belpatra) का गमला ऐसी जगह रखें जहां से उसे सीधी धूप लगे. पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए नीलगिरी या नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…