24 घण्टे ऑनलाइन

इमारत की छत से टकराया विमान, 2 की मौत; कई घायल

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान हादसे (Plane Crashes) का शिकार हो गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह विमान एक वेयर हाउस पर गिर गया। इसके बाद विमान में…

24GhanteOnline
January 3, 2025
1 min read

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान हादसे (Plane Crashes) का शिकार हो गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह विमान एक वेयर हाउस पर गिर गया। इसके बाद विमान में आग लग गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास यह छोटा विमान एक बिल्डिंग पर गिर गया।

जहां यह विमान हादसा हुआ वो जगह, लॉस एंजिल्स से लगभग 25 मील साउथ ईस्ट में है और जिस इमारत पर प्लेन क्रैश (Plane Crashes) हुआ, वह फर्नीचर निर्माण कंपनी की इमारत थी। पुलिस ने बताया हादसे के वक्त इमारत के अंदर लोग मौजूद थे।

फुलर्टन पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि विमान RV-10 हादसे का शिकार क्यों हुआ, इसकी जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड द्वारा की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…