मुख्य द्वार पर रखें ये मूर्ति, घर में चुंबक की तरह खींचा आएगा धन
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) के बारे में। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सम्पन्नता की प्रतीक मानी जाती है। समझा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाने से घर में सफलता और सम्पन्नता आती…
वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) के बारे में। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सम्पन्नता की प्रतीक मानी जाती है। समझा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाने से घर में सफलता और सम्पन्नता आती है। वास्तव में हंसते हुए बुद्धा की यह मूर्ति अपने हास्य पूर्ण रूप से घर में खुशियों की वाइब्रेशन उत्पन्न करती है। मुस्कुराना संक्रामक है। हंसी भी लगभग संक्रामक है। किसी भी हंसते हुए व्यक्ति को देखकर हमारे दांत मुंह से बाहर आने के लिये आतुर हो जाते हैं।
लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) भी ऐसा ही एक सुविचारित प्रतीक है। हंसती हुई मूर्ति को देखकर भी मनुष्य प्रसन्नचित हो जाता है, इसीलिए इसको घर के मुख्य द्वार के सामने लगाने का विधान किया गया है ताकि घर में हर व्यक्ति हंसते हुए प्रवेश करें। जिस घर के निवासी प्रसन्नचित रहते हैं वहां आर्थिक सम्पन्नता खुद ही खींची चली आती है।
बिजनेस में तरक्की पाने के लिए अपनी इनकम बढ़ाने के लिए लाफिंग बुद्धा की हाथ में थैली लिए हुए मूर्ति रखनी चाहिए। यह मूर्ति आपको अपने ऑफिस या अपने कैबिन के मेन गेट के पास इस तरह रखनी चाहिए कि आते-जाते लोगों की उस पर नजर पड़े।
एक बात और कि वह थैली खाली नहीं होनी चाहिए, उसमें से सामान बाहर की तरफ निकलता हुआ नजर आना चाहिए। वहीं अगर आप नौकरी-पेशा हैं तो आपको अपने ऑफिस की वर्किंग टेबल पर नाव पर बैठे हुए लाफिंग बुद्धा रखने चाहिए। इससे तरक्की के रास्ते अपने आप खुलते नजर आएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
