घर की इस दिशा में लगाएं तस्वीरें, परिवार में बढ़ेगा प्रेम
हर कोई चाहता हैं कि उसका परिवार एकजुट रहें और उन्हें प्रेम और सद्भाव बना रहे। परिवार के साथ बिताए खुशियों के पल सभी को हमेशा याद रहते हैं। सभी इन पलों को तस्वीरों (Pictures) में कैद कर अपने घर की दीवारों पर संजोते हैं।…
हर कोई चाहता हैं कि उसका परिवार एकजुट रहें और उन्हें प्रेम और सद्भाव बना रहे। परिवार के साथ बिताए खुशियों के पल सभी को हमेशा याद रहते हैं। सभी इन पलों को तस्वीरों (Pictures) में कैद कर अपने घर की दीवारों पर संजोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में इन तस्वीरों को लगाने से जुडी दिशा के नियम भी बताए गए हैं जिससे परिवार में प्रेम बढ़ता हैं।
आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु के उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे ना केवल घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ते हुए सभी प्रकार के मन-मुटाव व लड़ाई-झगड़े समाप्त हो जाते हैं।
कहां लगाएं राधा-कृष्ण जी की तस्वीर (Pictures)
लोग अपने घरों में राधा-कृष्ण की तस्वीरें लगाते हैं। भगवान कृष्ण और राधा रानी की तस्वीर हर प्रेम करने वाले के लिए बहुत ही मायने रखती है। इस तस्वीर को शयन कक्ष में ही लगाया जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह तस्वीर या पेंटिंग दक्षिण-पश्चिम दीवार पर ही लगानी चाहिए। इससे आपके और जीवन साथी के बीच विश्वास की डोर मजबूत होती है। आपके संबंध में गहराई और मजबूती आती है।
पूर्वजों की तस्वीरें (Pictures) कहां लगाना है सही
घर में लोग पूर्वजों की तस्वीरें भी लगाते हैं लेकिन इन तस्वीरों को लगाते समय बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। पूर्वजों की तस्वीरे अक्सर लोग दीवार पर लगा देते हैं लेकिन यह कतई सही नहीं होता है। कभी भी पूर्वजों की तस्वीरें दीवार पर लटकती हुई नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा कई लोग पूर्वजों की तस्वीरों को मंदिर में रख देते हैं लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर लगाने के लिए एक उचित स्थान होना चाहिए जिससे वे तस्वीरें स्थिर तरह से लगी रहें। इसके साथ ही पूर्वजों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा की दीवार सही रहती है।
कहां लगाएं परिवार की तस्वीरें (Pictures)
वास्तु के अनुसार परिवार की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिमी दीवार सबसे उत्तम रहती है। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहता है और रिश्ते बेहतर होते हैं। परिवार की तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए ये तस्वीरें घर की पूर्वी या उत्तरी कोने में नहीं लगानी चाहिए।
हंस के जोड़े की तस्वीर (Pictures)
यदि पति-पत्नी में प्रेम की कमी है या फिर किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो वास्तु के अनुसार शयन कक्ष में सफेद हंस के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है, संबंध में मधुरता आती है। यदि पति-पत्नी के संबंध सामान्य भी हैं तो भी यह तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपका रिश्ता और भी ज्यादा खूबसूरत और मजबूत बनता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
