घर-ऑफिस में इन जगहों पर लगाए घड़ी, जीवन में आएगी खुशियां
तेजी से भागती ज़िन्दगी में वक्त के महत्त्व को नज़रअंदाज करने की गलती भला कौन करना चाहेगा? आप ऑफिस में हैं, घर पर हैं या फिर कहीं जा रहे हैं, घड़ी (Clocks) वह चीज़ है जो हमेशा आपको वक्त का हिसाब देती रहती है। कुछ लोग यूं…
तेजी से भागती ज़िन्दगी में वक्त के महत्त्व को नज़रअंदाज करने की गलती भला कौन करना चाहेगा? आप ऑफिस में हैं, घर पर हैं या फिर कहीं जा रहे हैं, घड़ी (Clocks) वह चीज़ है जो हमेशा आपको वक्त का हिसाब देती रहती है। कुछ लोग यूं ही शौक से कलाई में घड़ी पहनते हैं तो वहीं कुछ हर काम सही वक्त पर करने के लिए पहनते हैं और कुछ तो कलाई में लुभावने बैंड या चेन को घड़ी की जगह देते हैं, क्योंकि उनके पास फोन है। फिर उनकी बारी आती है जो "टाईम क्या हुआ है?" बोलकर घंटों तक आपका बर्बाद करने की क्षमता रखते हैं।
फिलहाल हम उस घड़ी (Clocks) की बात करेंगे जिसकी टिक-टिक भुतिया फिल्मों में ट्विस्ट लाती है, हम दीवार घड़ी की बात करेंगे। हम जानेंगे कि वास्तु के हिसाब से दीवार घड़ी कितनी उपयोगी है और क्यों है।
घर या ऑफिस में निश्चित ही एक स्थान घड़ी (Clocks) लगाने के लिए रिजर्व रखा जाता है। आमतौर पर लोग घर की किसी भी दीवार पर घड़ी टांग देते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसा करना गलत है। घर के किसी भी कोने या दीवार पर घड़ी लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
1) घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए दीवार घड़ी को पूर्व, पश्चिम और उत्तर की दिशा में लगाना ही उचित है। ऐसा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
2) वास्तु के मुताबिक घर या ऑफिस की दीवारों पर पेंडलम क्लॉक यानी घंटे वाली घड़ी लगाना अच्छा होता है। इसमें से निकली आवाज आपको पॉजीटिव एनर्जी देती है।
3) अगर घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हो तो घर की किसी भी दीवार पर घड़ी टांगना अशुभ होता है। ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए।
4) मुख्य द्वार के ऊपर या उसके ठीक सामने वाली दीवार पर भी घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इन जगहों पर भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
5) शादी-शुदा जीवन का भरपूर आनंद लेने वालों को भी अपने बेड से दीवर घड़ी दूर ही रखनी चाहिए।
6) अगर अपने बेडरूम के लिए आपने कोई नई घड़ी खरीदी है तो उसे ऐसे स्थान पर लगाएं जिससे उसका रुख पूर्व दिशा की तरफ हो।
7) वास्तु में दीवार पर टंगी खराब घड़ी को भी अशुभ माना जाता है। घर में लगी किसी भी बंद घड़ी की तुरंत रिपेयर करवाएं और फिर दीवार पर लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
