पिक्सेल ने भारत का पहला प्राइवेट सैटेलाइट किया लॉन्च, पीएम मोदी ने की तारीफ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर भारत की पहली प्राइवेट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन को लॉन्च करने के लिए पिक्सल (Pixel ) स्पेस की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भारतीय युवाओं की असाधारण प्रतिभा और स्पेस…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर भारत की पहली प्राइवेट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन को लॉन्च करने के लिए पिक्सल (Pixel ) स्पेस की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भारतीय युवाओं की असाधारण प्रतिभा और स्पेस इंंडस्ट्री में निजी क्षेत्र की बढ़ती क्षमताओं को बताता है। बेंगलुरु की कंपनी ने लॉन्च किया देश का पहला प्राइवेट सैटेलाइट पिक्सेल (Pixel) ने अप्रैल 2022 में अपना स्पेस सफर शुरू किया।
बेंगलुरु की एक स्पेस स्टार्टअप कंपनी पिक्सेल (Pixel) ने बुधवार को देश का पहला निजी इमेजिंग सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन लॉन्च किया। इस कॉन्स्टेलेशन को अमेरिका के कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। ‘फायरफ्लाई’ कॉन्स्टेलेशन के तीन सैटेलाइट्स को पृथ्वी की ऑर्बिट में 550 किलोमीटर नीचे स्थापित किया गया है।
पूर्व इसरो प्रमुख ने भी की सराहना
पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. सोमनाथ ने पिक्सेल की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि ‘हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग क्षमता का यह प्रभाव इस क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा।’ पिक्सेल (Pixel) के इन सैटेलाइट्स को महत्वपूर्ण जलवायु डेटा और पृथ्वी से संबंधित जानकारी के लिए डिजाइन किया गया है। ‘फायरफ्लाई’ कॉन्स्टेलेशन उन्नत स्पेक्ट्रल क्षमताओं, रीयल-टाइम डेटा संग्रह और व्यापक अनुप्रयोगों से लैस है।
रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, तीन परिवारों के 16 लोगों की मौत, अधिकारी भी हैरान
अब तक भारत में सटीक पृथ्वी इमेजिंग सैटेलाइट्स का संचालन मुख्य रूप से इसरो करता रहा है, जिसके पास मौजूदा समय में लगभग 52 सैटेलाइट्स हैं। लेकिन पिक्सेल जैसी कंपनियां प्राइवेट सेक्टर में स्पेस लॉन्चिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।
बिरला इंस्टीट्यूट के छात्रों की पहल
पिक्सेल (Pixel) की स्थापना 2019 में अवैस अहमद और क्षितिज खंडेलवाल ने की थी, दोनों उस समय बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी में पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने शुरुआती दौर में 95 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया, जो इस कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
पिक्सेल (Pixel) के इन सैटेलाइट्स का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी की ऑर्बिट में मौजूद अंतरिक्षीय वस्तुओं की निगरानी करना और पृथ्वी के महत्वपूर्ण डेटा को सटीकता से रिकॉर्ड करना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
