24 घण्टे ऑनलाइन

पितृ पक्ष इस दिन से हो रहे है शुरू, नोट करें प्रमुख तिथियां

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) को श्राद्ध, महालय के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक श्राद्ध किया जाता है। पंचाग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक मनाया जाता…

24GhanteOnline
July 20, 2025
2 min read

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) को श्राद्ध, महालय के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक श्राद्ध किया जाता है। पंचाग के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक मनाया जाता है। साल 2025 में पितृपक्ष (Pitru Paksha) कब से शुरू हो रहा है और कौन-कौन से तिथि कब पड़ेगी, यहां जानें पूरी जानकरी डिटेल में।

श्राद्ध के दौरान पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याग किया जाता है और उनका पिंडदान और तर्पण किया जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष (Pitru Paksha) के दौरान हमारे पितृ धरती पर आते हैं और परिवार के लोग उनका पिंड दान और धर्म-कर्म करते हैं और उनका भोग निकाला जाता है। पितृ इस दौरान तृप्त होकर परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं।

पितृ पक्ष (Pitru Paksha) 2025 कब से शुरू


साल 2025 में पितृ पक्ष (Pitru Paksha) की शुरूआत 7 सितंबर से होगी, वहीं पितृ पक्ष समाप्त 21 सितंबर 2025 को होंगे। पितृरों की तिथि के अनुसार पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है।

- पूर्णिमा श्राद्ध सितंबर 7, 2025, रविवार भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
- प्रतिपदा श्राद्ध सितंबर 8, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
- द्वितीया श्राद्ध सितंबर 9, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण द्वितीया
- तृतीया श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण तृतीया
- चतुर्थी श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
- पंचमी श्राद्ध सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण पंचमी
- महा भरणी सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, भरणी नक्षत्र
- षष्ठी श्राद्ध सितंबर 12, 2025, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण षष्ठी
- सप्तमी श्राद्ध सितंबर 13, 2025, शनिवार आश्विन, कृष्ण सप्तमी
- अष्टमी श्राद्ध सितंबर 14, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अष्टमी
- नवमी श्राद्ध सितंबर 15, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण नवमी
- दशमी श्राद्ध सितंबर 16, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण दशमी
- एकादशी श्राद्ध सितंबर 17, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण एकादशी
- द्वादशी श्राद्ध सितंबर 18, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण द्वादशी त्रयोदशी
- श्राद्ध त्रयोदशी श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
- मघा श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार आश्विन, मघा नक्षत्र
- चतुर्दशी श्राद्ध सितंबर 20, 2025, शनिवार आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
- सर्वपितृ अमावस्या सितंबर 21, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अमावस्या

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…