घर में आते ही मूड हो जाता है खराब, तो करें ये उपाय
हमारे जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जो जीवन में सकारात्मकता का संचार करते हुए परेशानियों का अंत करते हैं। इसके लिए वास्तु में कई चीजें बताई गई हैं जिनका इस्तेमाल कर जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का अंत किया जा सकता हैं।…
हमारे जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जो जीवन में सकारात्मकता का संचार करते हुए परेशानियों का अंत करते हैं। इसके लिए वास्तु में कई चीजें बताई गई हैं जिनका इस्तेमाल कर जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का अंत किया जा सकता हैं। इसी में एक चीज हैं गुलाबी फिटकरी (Pink Alum) जिसका वास्तु में बड़ा महत्व माना गाया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुलाबी फिटकरी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके भाग्य को चमकाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के लिए
बच्चों का मन चंचल होता है। ऐसे में वे पढ़ाई की जगह खेलकूद पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में बच्चे के कमरे या स्टडी रूम में कांच की प्लेट में एक टुकड़ा गुलाबी फिटकरी vका रख दें। इससे उनका आलस दूर होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी।
अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए
अक्सर दिमाग में अलग-अलग बाते घूमने से नींद ना आने की समस्या रहती है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए शयनकक्ष में एक टुकड़ा गुलाबी फिटकरी (Pink Alum) का रख दें। माना जाता है कि इससे कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। ऐसे में अच्छा व गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
सेहत में सुधार पाने के लिए
अगर घर में कोई बीमार है तो उसके बेडरूम में सिराहने की तरफ एक स्टूल पर 1 या 2 किलो गुलाबी फिटकरी का पीस रख दें। मान्यता है कि इससे दवा का असर शुरु होने लगेगा। ऐसे में व्यक्ति की सेहत में सुधार आने लगेगा।
नजरदोष से बचाव के लिए
वास्तु अनुसार, घर के ड्राइंग रूम में द्वार के पास और सभी कमरों में एक-एक टुकड़ा गुलाबी फिटकरी (Pink Alum) का रखना चाहिए। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसके साथ ही नजरदोष से बचाव रहेगा।
समय-समय पर बदलें फिटकरी
वास्तु अनुसार, गुलाबी फिटकरी घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मगर इसे हर 5-6 महीने में बदलते रहना चाहिए। आप पुरानी फिटकरी को डस्टबिन में फेंक सकती है।
मन शांत करने के लिए
अक्सर कई लोगों को घर में घुसते ही गुस्सा आने लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए प्रवेश द्वार के पीछ की ओर एक स्टूल पर गुलाबी फिटकरी (Pink Alum) का एक बड़ा टुकड़ा रख दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में मन शांत होने में मदद मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
