24 घण्टे ऑनलाइन

वैक्सिंग के बाद होती है दानों की समस्या, आजमाए ये नुस्खें

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाती है। खासतौर से जब कोई स्पेशल आयोजन हो। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं तो महिलाएं वैक्सिंग कराने के लिए पार्लर की ओर रूख…

24GhanteOnline
February 22, 2026
3 min read

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग (Waxing) करवाती है। खासतौर से जब कोई स्पेशल आयोजन हो। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं तो महिलाएं वैक्सिंग कराने के लिए पार्लर की ओर रूख कर रही हैं। यह बालों को हटाने का सबसे प्रचलित और बेहतरीन तरीका हैं। लेकिन कई महिलाओं को वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या का सामना भी करना पड़ता हैं। कई बार तो ये रैशेज और दाने एक दो दिन में ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें सही होने में अच्छा खासा समय लग जाता है। वैक्सिंग (Waxing) के बाद निकले इन दानों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

मॉश्चराइजर से मसाज जरूरी

अगर आपके स्किन पर वैक्सिंग (Waxing) के बाद रेडनेस आ जाती है तो आप वैक्सिंग हो जाने के बाद सूदिंग मॉश्चराइजर से मसाज करा सकते हैं। इससे आपकी स्किन रिलैक्स होगी और धीरे धीरे रेडनेस चली जाएगी। ध्यान रहे कि ये स्मेल फ्री मॉश्चराइजर ही हो।

एलोवेरा का इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद वैक्सिंग (Waxing)  वाले स्थान पर एलो वेरा जेल से अच्छी तरह से मसाज कर लें। आप रात भर के लिए एलोवेरा जेल वैक्सिंग कराई गयी जगह पर लगा रहने दें। आप एलो वेरा की ताज़ी पत्तियों से घर पर भी जेल तैयार कर सकती हैं या फिर बाजार से एलो वेरा जेल ला सकती हैं। एलो वेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन और खुजली से छुटकारा मिलने के साथ दानों से भी राहत मिलती है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट भी करता है। घर पर एलो वेरा जेल बनाने के लिए एलो वेरा की ताज़ी पत्ती लें और इसे बीच से काटकर चाकू से इसका जेल निकाल लें। इस जेल को एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

स्किन पर दाने या रेशेज की समस्या हो रही है। तो आप टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपको स्किन पर हो रहे रेशेज से राहत मिलेगी। इसके लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और उसे अपनी स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा रात के समय करें और इसे लगा रहने दें।

सेब के सिरके का इस्तेमाल

सेब के सिरके को एक कप में लें और पानी भी सिरके की मात्रा के समान लेकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे रूई की मदद से वैक्सिंग वाले स्थान लगाएं। करीब 10 मिनट तक रूकने के बाद त्वचा को पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करें। इस मिश्रण के एस्ट्रिजेंट और एंटीसेप्टिक गुण वैक्सिंग के बाद दानों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा का पीएच स्तर संतुलित करता है और सूजन दूर करता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल

वैक्सिंग (Waxing) करने के बाद सबसे पहला काम आप अपने वैक्सिंग एरिया को क्लींजर से साफ करें। उस एरिया को सूखने के बाद उस पर नारियल का तेल लगाएं। इसे जितनी देर हो सके उतनी देर के लिए लगा छोड़ दें। ऐसा आप चाहें तो दिन में नहाने के बाद और रात को सोते समय भी कर सकते हैं। वैक्सिंग के बाद होने वाले दानों के लिए नारियल का तेल सबसे कारगर है। यह सूजन को दूर कर लाल हुई त्वचा को राहत पहुंचाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।