24 घण्टे ऑनलाइन

फुलेरा दूज कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

फुलेरा दूज (Phulera Dooj) का पर्व राधा रानी और भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधाजी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व को…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

फुलेरा दूज (Phulera Dooj) का पर्व राधा रानी और भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधाजी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व को लेकर ब्रज में काफी जोश और उत्साह का माहौल रहता है। इस दिन फूलों से होली खेली जाती है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के पावन मौके पर राधा-कृष्ण की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। यह दिन विवाह के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं फुलेरा दूज की सही तिथि, शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज (Phulera Dooj) कब है?


द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 01 मार्च 2025 को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 02 मार्च 2025 को 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 1 मार्च 2025 को फुलेरा दूज मनाया जाएगा। फुलेरा दूज के दिन शुभ योग, साध्य योग और त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग बन रहा है।

फुलेरा दूज (Phulera Dooj) 2025: शुभ मुहूर्त


ब्रह्म मुहूर्त :05:07 ए एम से 05:56 ए एम

अभिजित मुहूर्त :12:10 पी एम से 12:57 पी एम

प्रातः सन्ध्या :05:32 ए एम से 06:46 ए एम

विजय मुहूर्त:02:29 पी एम से 03:16 पी एम

गोधूलि मुहूर्त :06:19 पी एम से 06:43 पी एम

त्रिपुष्कर योग :06:46 ए एम से 11:22 ए एम

फुलेरा दूज (Phulera Dooj) का महत्व :


हिंदू धर्म में फुलेरा दूज (Phulera Dooj) के पर्व का बड़ा महत्व है। यह दिन शादी-विवाह के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विवाह का अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए विवाह के लिए ज्योतिषीय गणना की जरूरत नहीं होती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के संग फूलों की होली खेली थी।

इस दिन भक्त श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा के साथ उन पर फूलों की वर्षा करते हैं। कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है और मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।