24 घण्टे ऑनलाइन

अब पेट्रोल पंप नहीं लेंगे UPI पेमेंट, इस दिन से लागू होगा एलान

आम आदमी की जिंदगी कल से थोड़ी बदल सकती है। जिस यूपीआई और डिजिटल पेमेंट ने उनकी जिंदगी आसान बनाई है। कल यानी 10 मई से पेट्रोल पंप (Petrol Pumps) पर वही उनकी मुश्किल बढ़ाने वाला है। कल से पेट्रोल पंप मालिकों ने यूपीआई…

24GhanteOnline
May 9, 2025
3 min read

आम आदमी की जिंदगी कल से थोड़ी बदल सकती है। जिस यूपीआई और डिजिटल पेमेंट ने उनकी जिंदगी आसान बनाई है। कल यानी 10 मई से पेट्रोल पंप (Petrol Pumps) पर वही उनकी मुश्किल बढ़ाने वाला है। कल से पेट्रोल पंप मालिकों ने यूपीआई समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से पैसा नहीं लेने का ऐलान किया है।

डिजिटल पेमेंट के माध्यम से साइबर फ्रॉड बढ़ने की वजह से देश के कई शहरों में पेट्रोल पंप मालिक और संगठनों ने डिजिटल तरीके से पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। टीओआई की खबर के मुताबिक इन शहरों में पेट्रोल पंप सिर्फ यूपीआई से पेमेंट लेने पर रोक लगाने नहीं जा रहे हैं, बल्कि वह 10 मई से कार्ड से पेमेंट लेना भी रोकने की धमकी दे चुके हैं।

यहां बंद होगा पेट्रोल पंप (Petrol Pumps) पर यूपीआई पेमेंट


हाल में विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के चलते पेट्रोल पंप मालिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें वित्तीय नुकसान भी हो रहा है। धोखाधड़ी करने वाले लोगों के कार्ड या नेटबैंकिंग को हैक करके उससे पेमेंट कर दी जाती है। फिर जब इस मामले में कोई व्यक्ति शिकायत करता है, तो पुलिस ट्रांजेक्शन को कैंसिल करा देती है।

फेडरेशन ऑफ ऑल महाराष्ट्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के साइबर फ्रॉड के चलते कई पेट्रोल पंप मालिकों के अकाउंट पूरी तरह से ब्लॉक हो गए हैं। इसकी वजह से एक तरफ उन्हें फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है, तो दूसरी तरफ बाकी पेमेंट लेने में भी दिक्कत आ रही है।

कुछ इसी तरह का ऐलान नासिक के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिशन ने भी किया है। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकरे ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कई पेट्रोल पंप मालिकों से शिकायत मिली है। उनके डिजिटल ट्रांजेक्शन कैंसिल कर दिए जाते हैं और बाद में उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाता है।

विजय ठाकरे का कहना है कि पहले ये अमाउंट काफी छोटा होता था, इसलिए अक्सर पेट्रोल पंप वाले इस पर ध्यान नहीं देते थे। लेकिन अब ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए ये फैसला किया गया है।

इस बारे में फेडरेशन ऑफ ऑल महाराष्ट्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमित गुप्ता का कहना है कि सरकार को इस बारे में सूचना दे दी गई है। पेट्रोल पंप मालिक अब डिजिटल पेमेंट को तब ही शुरू करेंगे जब उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलेगा।

अभी ये फैसला महाराष्ट्र की पेट्रोल पंप एसोसिएशन लागू करने जा रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि देशभर में इसकी प्रतिक्रिया कैसे आती है, क्योंकि साइबर फ्रॉड आज की तारीख में सही मायनों में एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…