24 घण्टे ऑनलाइन

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के…

24GhanteOnline
May 25, 2026
2 min read

पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये हैं। पिछले 10 दिन में यह चौथी बढ़ोतरी हैं। नई दरें लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राष्टीरय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.51 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं, जो पहले 92.49 रुपये प्रति लीटर था।

इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जहां 2.87 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में इसका भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में कीमत 107.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल का दाम 97.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई यह वृद्धि वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और रुपये में कमजोरी के बीच की गई है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और रुपये के कमजोर होने से तेल विपणन कंपनियों की आयात लागत पर दबाव बढ़ा है। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 87 पैसे और 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी।

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से हुई बढ़ोतरी पर आम आादमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, "पिछले 10 दिनों में ही पेट्रोल-डीजल की कीमत साढ़े सात रुपये बढ़ गई है। देश में अब ऐसा कोई शहर या राज्य नहीं बचा है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से कम में मिल रहा हो। एक गरीब आदमी आखिर ईंधन का खर्च कैसे उठाएगा?

उल्लेखनीय है कि ईंधन की कीमतों में 15 मई को पहली बार संशोधन हुआ था। तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…