24 घण्टे ऑनलाइन

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नई दरें लागू

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में इजाफा किया है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगग 90 पैसे प्रति लीटर की…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में इजाफा किया है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 96 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल का भाव 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि इस नई बढ़ोतरी से ठीक तीन दिन पहले शुक्रवार को सरकार ने देशभर में पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…