24 घण्टे ऑनलाइन

पैस्को ने एक वर्ष में 5,000 से ज्यादा नौकरियां दीं: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के आज मनाए जा रहे 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज, 10 अक्टूबर को पैस्को के सभी कर्मचारियों…

24GhanteOnline
October 9, 2026
1 min read
पैस्को ने एक वर्ष में 5,000 से ज्यादा नौकरियां दीं: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के आज मनाए जा रहे 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज, 10 अक्टूबर को पैस्को के सभी कर्मचारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री ने पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुमेर सिंह गुर्जर, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) और कॉरपोरेशन के सभी कर्मचारियों द्वारा राज्य के लिए समर्पित भाव से दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पैस्को ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और पिछले एक वर्ष के दौरान 5,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं।

उन्होंने पैस्को के सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पैस्को को मजबूत बनाने तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कल्याण और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…