24 घण्टे ऑनलाइन

AMU में उड़ेगा रंग और गुलाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दी होली मनाने की इजाजत

अलीगढ़। मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मनाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।यूनिवर्सिटी के एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह की यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी है।बता दें कि कुछ दिन पहले ही एएमयू…

24GhanteOnline
March 8, 2025
2 min read

अलीगढ़। मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मनाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।यूनिवर्सिटी के एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह की यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी है।बता दें कि कुछ दिन पहले ही एएमयू प्रशासन से हिंदू छात्रों ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी। AMU प्रशासन ने पूर्व में अनुमति देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि नई परंपरा बढ़ने नहीं देंगे। हालांकि अब एएमयू प्रशासन ने इसके लिए अनुमति दे दी है।एनआरएससी हॉल में यूनिवर्सिटी का कोई भी छात्र 13 और 14 मार्च को आकर होली खेल सकता है। 2 दिन एएमयू छात्रों के लिए खुला रहेगा। एनआरएससी हॉल में जमकर रंग और गुलाल उड़ाएं।

अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय AMU) में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कहकर और बढ़ा दिया कि कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।सतीश गौतम ने हिंदू छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि अगर किसी हिंदू छात्र को परिसर में होली मनाने में कोई समस्या आती है तो उसकी मदद करने के लिए मैं मौजूद हूं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया। सतीश गौतम ने इस विवाद को और बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

संभल डीएम ने अधिकारियों की मीडिया ब्रीफिंग पर लगाई रोक, CO ने बयान के बाद लिया फैसला


ऐसे समारोहों से उत्पन्न होने वाली संभावित आपत्तियों या विवादों के बारे में पूछे जाने पर सतीश गौतम ने एक धमकी भरी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।बुधवार को कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई थी,लेकिन इसे कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया गया।

स्थानीय कांग्रेस नेता और अलीगढ़ से पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए एएमयू में होली मनाने को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एएमयू के पूर्व छात्र बंसल ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम हमेशा एएमयू में दोस्तों के साथ होली मनाते थे और मुझे इस मामले पर किसी से कोई कटुता या विरोध की बात याद नहीं आती।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।