24 घण्टे ऑनलाइन

नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक से दूर होगी समस्त परेशानियां, जानें पूजन विधि

इस साल नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। भगवान शिव ने नाग को अपने गले में धारण किया हुआ हैं। आज के दिन नाग-नागिन की पूजा कर आशीर्वाद लिया जाता हैं। आज के दिन शिव का रुद्राभिषेक कर…

24GhanteOnline
July 28, 2025
3 min read

इस साल नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्योहार 29 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। भगवान शिव ने नाग को अपने गले में धारण किया हुआ हैं। आज के दिन नाग-नागिन की पूजा कर आशीर्वाद लिया जाता हैं। आज के दिन शिव का रुद्राभिषेक कर जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए नाग पंचमी (Nag Panchami) पर रुद्राभिषेक से जुड़ी सामग्री और विधि के बारे में जरूरी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

रुद्राभिषेक के लिए सामग्री


गाय का घी, दीपक, गंध, फूल, कपूर, मौसमी फल, चंदन, धूप, पान का पत्ता, अक्षत, सुपारी, नारियल, भांग, धतूरा, बिल्वपत्र आदि। साथ ही आप जिस मनोकामना के लिए रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं उससे संबंधित संबंधित दूध, दही, शहद, गन्ने का रस, श्रृंगी (गाय के सींग से बना अभिषेक का पात्र) आदि।

रुद्राभिषेक करने की विधि


- सबसे पहले प्रथम पूजनीय गणेश जी, माता पार्वती, भगवान शिव, नवग्रह, माता लक्ष्मी, सूर्य देव, अग्नि देव, ब्रह्म देव, पृथ्वी माता आदि का स्मरण करें।
- अब भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और नवग्रह को पूजा स्थान पर स्थापित करें।
- सभी देवी-देवताओं की विधि पूर्वक पूजा करने के बाद शिवलिंग का अभिषेक करें।
- इस दौरान पंडित शिव के मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करवाते हैं।
- शिवलिंग पर भांग-धतूरा, भस्म, इत्र, फूल, कपूर आदि पूजा की सामग्री चढ़ाएं।
- उसके बाद आप जिस चीज से शिवजी का रुद्राभिषेक करना चाहते हैं उस प्रक्रिया को शुरू करें।
- रुद्राभिषेक दौरान मन ही मन ओम नम: ​शिवाय मंत्र का जप करें।
- फिर एक-एक करके बिल्पवत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- शिव व पार्वती चालीसा का पाठ करके आरती करें और भगवान को भोग लगाएं।

किस चीज से करें रुद्राभिषेक


- मान्यता है शिवलिंग का जल से रुद्राभिषेक करने घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
- गन्ने के रस, शहद और घी से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती है।
- कहा जाता है कि दूध से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से मनचाहा फल मिलता है।
- भगवान शिव का सरसों तेल से रुद्राभिषेक करने से दुश्मनों पर विजय मिलती है।
- शिवलिंग का दूध और घी से रुद्राभिषेक करने से सेहत दुरुस्त रहती है।
- भगवान शिव का दही से रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर और वाहन की प्राप्ति होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।