24 घण्टे ऑनलाइन

इन राशिवालों को नहीं बनाना चाहिए जीवनसाथी

हर लड़की ये चाहती है कि उसका जीवनसाथी (Husbands) अच्छा हो. ऐसा साथी जो उसके हर सुख-दुख में साथ रहे, उसकी बाते सुनें और माने भी. उनकी चाहत होती हैं कि कोई ऐसा लड़का मिले जिसके साथ परिवार बनाया जा सके. हालांकि, ऐसा कई…

24GhanteOnline
December 16, 2025
2 min read

हर लड़की ये चाहती है कि उसका जीवनसाथी (Husbands) अच्छा हो. ऐसा साथी जो उसके हर सुख-दुख में साथ रहे, उसकी बाते सुनें और माने भी. उनकी चाहत होती हैं कि कोई ऐसा लड़का मिले जिसके साथ परिवार बनाया जा सके. हालांकि, ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि शादी करने के बाद उन्हें पछतावा होता है. ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है जिनको जीवन साथी (Husbands) नहीं बनाना चाहिए. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां.

धनु राशि


ज्योतिष के अनुसार धनु राशि वाले लोग स्वतंत्रता का प्रतीक माने जाते हैं. इनको किसी भी तरह की बंदिश पसंद नही होती है. ऐसे में यदि ये लोग किसी ऐसे रिश्ते में बंध जाते हैं, जिसमें किसी तरह की बंदिशे हों तो वह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है. विवाह इनके लिए ऐसा कदम हो सकता है जिसके कारण सुखद जीवन में भी परेशानी आ सकती है.

तुला राशि


ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के लोग स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं. इनके साथ रिश्ता बनाकर रखना चाहिए क्योंकि ये हमेशा आपको खुश रखने का प्रयास करते हैं. वे अपने जीवन को संतुलित तौर पर जीते हैं और काफी संवेदनशील भी होते हैं. हालांकि, रिश्तों में कभी-कभी ये स्वार्थी भी हो सकते हैं. अधिकतर महिलाएं अपने पति को अधिक स्वतंत्रता नहीं देती हैं, लेकिन तुला राशि वालों को रोक-टोक पसंद नहीं जिसके कारण दोनों के बीच रिश्ते खराब हो जाते हैं.

कन्या राशि


कन्या राशि वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं और हमेशा अपने उद्देश्य की ओर चलते रहते हैं. इनके लिए करियर पहले और परिवार बाद में आता है. इसके अलावा ये किसी से भी जल्दी संबंध नहीं बनाते हैं, लेकिन यदि आप में धैर्य है तो इन राशियों से संबंध बन सकता है जो बहुत मजबूत होता है. ये लोग कोशिश करते हैं कि रिश्तों में स्थिरता बनी रहे. लेकिन, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये कोई भी समझौता कर सकते हैं, भले ही ये किसी रिश्ते से क्यों न जुड़ा हो.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…