24 घण्टे ऑनलाइन

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

ज्योतिष शास्त्र में हर महीने और जन्म तारीख के अनुसार, किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यवहार के बारे में काफी हद तक बताया जा सकता है. वैसे तो साल का हर महीना बहुत खास होता है, लेकिन साल के इन 12 महीनों में से नवंबर…

24GhanteOnline
November 15, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र में हर महीने और जन्म तारीख के अनुसार, किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके व्यवहार के बारे में काफी हद तक बताया जा सकता है. वैसे तो साल का हर महीना बहुत खास होता है, लेकिन साल के इन 12 महीनों में से नवंबर (November) के महीने को बच्चे के जन्म के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है. किसी व्यक्ति के व्यवहार पर उसके जन्म के महीने का भी असर पड़ता है. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति के बारे में.

क्रिएटिव दिमाग वाले


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर (November) में जन्म लेने वाला व्यक्ति तेज दिमाग का होता है. साथ ही यह अन्य लोगों से हटकर सोच रखता है. इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अपने काम को क्रिएटिव तरीके से पूरा करना पसंद करते हैं. इनकी प्रतिभा बचपन से लेकर बड़े होने तक साफ नज़र आती है. नवंबर के माह में जन्म लेने वाले बच्चे अपना एक अलग मुकाम हासिल करते हैं.

मेहनती होते हैं


नवंबर (November) माह में जन्म लेने वाले लोग मेहनती होते हैं और ये लोग अपने हर कार्य को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करने में विश्वास रखते हैं. नवंबर माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति को जो भी काम दिया जाता है, वे उसे हर हाल में पूरा करते हैं और मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते.

रिश्तों में वफादार होते हैं


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने जन्मे लोग रिश्तों के प्रति वफादार रहते हैं. यह लोग अपने किसी भी रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं. जब भी किसी से किसी प्रकार का रिश्ता बनाते हैं, नवंबर (November) माह में जन्म लेने वाले लोग प्यार में कभी किसी को धोखा नहीं देते. एक दोस्त के रूप में यह इतने अच्छे माने जाते हैं कि यह अपने दोस्तों के साथ कभी विश्वासघात नहीं करते.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।