24 घण्टे ऑनलाइन

इसके लिए बीजेपी में शामिल... चुनाव को लेकर पवन सिंह ने दिया बड़ा बयान

फेमस भोजपुरी गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने आज शनिवार को विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल नहीं हुए हैं। चुनाव नहीं लड़ने के कयासों…

24GhanteOnline
October 11, 2025
1 min read

फेमस भोजपुरी गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने आज शनिवार को विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल नहीं हुए हैं।

चुनाव नहीं लड़ने के कयासों पर विराम लगाते हुए एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने अमित शाह से मुलाकात की फोटो के साथ सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में कहा, “मैं पवन सिंह (Pawan Singh) अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”


मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav


— Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025

दरअसल, भाजपा में दोबारा शामिल होने के बाद पवन सिंह के बिहार चुनाव में लड़ने की अटकलें थीं। इस बीच उनका पारिवारिक विवाद सुर्खियों में बना रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।