परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी
Parvinder Jhota Murder Case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Parvinder Jhota Murder Case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में मारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए लिया गया है।
CM मान ने परिवार के साथ खड़े होने की कही बात
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए सरकार हर जरूरी और सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।
सोशल मीडिया पर लिखा
CM भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”हम नशों के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग मानते हुए, हम यह मामला CBI को सौंप रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई एक निर्णायक और पूरी ताकत से लड़ी जाने वाली लड़ाई है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने पड़े, हम उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।”
गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले बड़ा फैसला
सीएम मान का यह ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है। अमित शाह आज पंजाब पहुंचेंगे और बटाला, संगरूर तथा मानसा में नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। ऐसे में झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच का फैसला राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।
हरसिमरत कौर बादल ने भी उठाई थी मांग
इससे एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर झोटा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने गृह मंत्री से कहा था कि जांच का दायरा केवल झोटा की हत्या तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
अन्य मामलों की भी व्यापक जांच की मांग
हरसिमरत कौर बादल ने अपने पत्र में सुनाम के मोहनजीत सिंह और गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामलों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मोहनजीत सिंह को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नशे के खिलाफ आवाज उठाने के बाद कथित तौर पर प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इन मामलों के साथ-साथ नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों से जुड़े अन्य मामलों की भी व्यापक जांच की मांग की थी।
नशे के खिलाफ पंजाब सरकार
झोटा मामले को सीबीआई को सौंपने के फैसले के साथ मुख्यमंत्री मान ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता पंजाब को नशा-मुक्त बनाना है। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को निर्णायक बताते हुए कहा कि इस लड़ाई में सरकार किसी भी तरह की सख्ती से पीछे नहीं हटेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
