आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति (Parineeti) चोपड़ा ने इस बार करवा चौथ का त्योहार कुछ अलग और यादगार अंदाज में मनाया। पति राघव चड्ढा के साथ उन्होंने जमीन से करीब 35 हजार फीट ऊपर आसमान में अपना व्रत खोला। दरअसल, फ्लाइट में देरी…
24GhanteOnline
October 30, 20262 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति (Parineeti) चोपड़ा ने इस बार करवा चौथ का त्योहार कुछ अलग और यादगार अंदाज में मनाया। पति राघव चड्ढा के साथ उन्होंने जमीन से करीब 35 हजार फीट ऊपर आसमान में अपना व्रत खोला। दरअसल, फ्लाइट में देरी होने के कारण दोनों समय पर घर नहीं पहुंच सके। ऐसे में उन्होंने विमान में ही चांद देखकर पूजा करने और व्रत खोलने का फैसला किया। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ विमान में बैठी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस खिड़की से चांद की झलक दिखाती हैं। इसके बाद राघव उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते नजर आते हैं। इस तरह दोनों ने अपनी यात्रा के दौरान ही करवा चौथ की रस्म पूरी की। उनका यह अनोखा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
परिणीति ने पति के लिए लिखा खास संदेश
वीडियो के साथ परिणीति ने एक प्यारा सा संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि उनके लिए करवा चौथ का असली मतलब पति के साथ होना है, चाहे वे किसी भी जगह पर हों। अभिनेत्री ने राघव को अपना सबसे अच्छा जीवनसाथी और बेहद खास इंसान बताया।
उन्होंने यह भी बताया कि फ्लाइट लेट होने की वजह से उन्हें घर के बजाय विमान में चांद देखने का मौका मिला। इसलिए दोनों ने वहीं पूजा करने का निर्णय लिया।
सोशल मीडिया पर फैंस लुटा रहे प्यार
परिणीति और राघव का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस कपल के खूबसूरत पल की तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में दिखाई दी थीं। अभिनेत्री के इस खास करवा चौथ वीडियो ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
Tags:Entertainment news
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
