शाहदरा में अचानक चार मंजिला इमारत झुकने से हड़कंप, MCD ने खाली कराई बिल्डिंग
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा के बिहारी कॉलोनी में स्थित एक इमारत (Building) झुक गई है। यह इमारत चार मंजिला है, जिसमें काफी लोग रहते थे। वहीं इमारत झुकने से हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही MCD के अधिकारियों ने इमारत…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा के बिहारी कॉलोनी में स्थित एक इमारत (Building) झुक गई है। यह इमारत चार मंजिला है, जिसमें काफी लोग रहते थे। वहीं इमारत झुकने से हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही MCD के अधिकारियों ने इमारत के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं इस इमारत को खाली भी करवाया जा रहा है।
वहीं शाहदरा साउथ जोन एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "एमसीडी ऐसी सभी इमारतों पर कार्रवाई कर रही है जो 5-6 मंजिला हैं और झुकी हुई हैं या जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। ऐसी इमारतें लोगों की जान और संपत्ति के लिए खतरा बन सकती हैं। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
इमारत (Building) को कराया गया खाली
उन्होंने आगे कहा, "इसी सिलसिले में बिहारी कॉलोनी में मौजूद यह 4 मंजिला इमारत थोड़ी झुकी हुई है। इसका सर्वे किया गया और रात में ही इमारत को खाली करा लिया गया। इमारत को सील करना है या गिराना है, यह अधिकारी तय करेंगे। उक्त इमारत से सटी इमारतों को भी नोटिस जारी कर दिया गया है, ताकि उन्हें खाली कराया जा सके।"
इमारत (Building) को रोकने के लिए लगाई बल्लियां
वहीं घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में देखा गया कि झुकी हुई इमारत को अस्थायी रूप से सहारा देने के लिए बल्लियों का उपयोग किया गया। फर्श बाजार पुलिस थाने से पुलिस की एक टीम को नजर रखने के लिए मौके पर तैनात किया गया है।
आज 50 साल का हुआ सिक्किम, जानें कैसे हुआ भारत में विलय
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम सभी से इस क्षेत्र से दूर रहने का अनुरोध कर रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी इमारत की जांच कर रहे हैं और इमारत पर खाली करने का नोटिस भी चिपका दिया गया है।" बता दें कि दिल्ली में जर्जर इमारतों की संख्या काफी ज्यादा है, ऐसे में आए दिन इमारतों के गिरने के मामले सामने आते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
