दिल्ली में आएगी जल प्रलय, यमुना के विकराल रूप से दहशत
नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आसमान से आफत की बारिश बरस रही है। लगातार हो रही बरसात और हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में यमुना (Yamuna) का जलस्तर 207.48 मीटर पहुंच गया है, जोकि खतरे…
नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आसमान से आफत की बारिश बरस रही है। लगातार हो रही बरसात और हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में यमुना (Yamuna) का जलस्तर 207.48 मीटर पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान के ऊपर है। यह आंकड़ा 1978 के रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर के करीब है।
वहीं, आज भी दिल्ली में आंधी के साथ बरसात देखने को मिल सकती है। पांच सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मध्यम बारिश हो सकती है। छह और सात तारीख को भी दिल्ली में आंधी के साथ बारिश रह सकती है, जबकि आठ और नौ तारीख को आसमान में बादल रह सकते हैं।
दिल्ली में रहने वाले बुजुर्ग साल 1978 को याद करते हुए कहते हैं कि तब यमुना (Yamuna) ने कुछ इसी तरह विकराल रूप धारण किया था। तब सड़कों पर पानी बह रहा था। दिल्ली की कई पॉश कॉलोनियों में पानी भर गया था। लोगों को अपने घर तक छोड़ने पड़े थे। उन्हें दिल्ली के ऊपरी इलाकों में जाकर शरण लेनी पड़ी थी।
बुधवार को दिल्ली के मजनू का टीला, मदनपुर खादर और बदरपुर के निवासी पानी के बढ़ते स्तर के कारण अस्थाई आश्रय स्थलों में शरण लिए हुए हैं और अब जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और लोहे के रेलवे पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
