इस तारीख से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी न करें ये काम
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में हर तिथि, वार, नक्षत्र और योग विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। इन्हीं में शामिल है ‘पंचक’ (Panchak)। इसे ज्योतिष शास्त्र में एक अशुभ काल के रूप में देखा जाता है। पंचांग के अनुसार, चंद्रमा…
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में हर तिथि, वार, नक्षत्र और योग विशेष महत्वपूर्ण माना गया है। इन्हीं में शामिल है ‘पंचक’ (Panchak)। इसे ज्योतिष शास्त्र में एक अशुभ काल के रूप में देखा जाता है। पंचांग के अनुसार, चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो इन पांच में दिनों पंचक लगता है।
दिसंबर माह में पंचक (Panchak) की शुरुआत 24 तारीख से होगी। ये पंचक 29 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। 24 दिसंबर को बुधवार का दिन पड़ रहा है, इसलिए इस दिन शुरू होने वाला ये पंचक राज पंचक कहा जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाला पंचक ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय माना जाता है। मान्यता है कि पंचक के दौरान किए जाने वाले कुछ काम अनजाने में भी संकट को न्योता दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पंचक के दौरान कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए?
पंचक (Panchak) के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
- पंचक (Panchak) के दौरान कोई भी नया काम शुरू नहीं किया जाना चाहिए। विशेषकर इस दौरान नए मकान की नींव तो भूलकर भी नहीं डलवानी चाहिए। इस दौरान घर की छत का काम नहीं करवाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक हानि हो सकती है। परिवारिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
- पंचक के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस दौरान यात्रा करना बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता। खासकर दक्षिण दिशा की यात्रा करने से परेशानियां हो सकती हैं। पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा करने से हादसा या धन हानि हो सकती है।
- पंचक के पांच दिनों में लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस दौरान लेन-देन करने से भारी नुकसान हो सकता है। धन का निवेश करने से घाटा हो सकता है।
- पंचक के (Panchak) दौरान शुभ कार्य जैसे- शादी, सगाई, नए घर में प्रवेश आदि नहीं करना चाहिए।
- पंचक के दौरान बेडरूम से जुड़े कार्य भी नहीं करने चाहिए। इस दौरान दीवारों की पुताई, नई चारपाई खरीदना या बेडरूम से जुड़ा कोई भी काम नहीं कराया जाता। इससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
