24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन से शुरू हो रहे पंचक, भूलकर भी न करें काम

पंचक (Panchak) पांच दिनों की एक अशुभ अवधि मानी जाती है। इसमें हर तरह के मांगलिक और शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पंचक का संबंध चंद्रमा के गोचर से है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा जब…

24GhanteOnline
March 12, 2026
2 min read

पंचक (Panchak) पांच दिनों की एक अशुभ अवधि मानी जाती है। इसमें हर तरह के मांगलिक और शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पंचक का संबंध चंद्रमा के गोचर से है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो पंचक लगता है।

इस माह में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले पंचक की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्च के महीने में पंचक कब लगेगा। साथ ही जानते हैं कि पंचक के दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए?

पंचक (Panchak) कब से हो रहे हैं शुरू?


पंचांग के अनुसार 16 मार्च को शाम 06 बजकर 14 मिनट पर पंचक की शुरुआत होने वाली है। इस दिन सोमवार है। वहीं, इसका समापन 20 मार्च को देर रात 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। यह पंचक सोमवार को लग रहा है, इसलिए यह राज पंचक कहलाएगा। शास्त्रों में राज पंचक को शुभ माना गया है, लेकिन इस दौरान भी मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।

पंचक (Panchak) के दौरान कौन से काम नहीं हैं शुभ


निर्माण कार्य: पंचक के दौरान नया निर्माण कार्य शुरू करना या घर की छत ढलवाना शुभ नहीं होता है।

दक्षिण दिशा की यात्रा: इस समय दक्षिण दिशा की यात्रा न करने की सलाह पंडित और ज्योतिषविद देते हैं। क्योंकि दक्षिण मृत्यु के देवता यमराज की दिशा है।

लकड़ी जमा करना: पंचक के दिनों में लकड़ी जमा करने यानी लकड़ी का संचय करने और घास, फूस या सूखी सामग्री एकत्र करने से बचने के लिए कहा जाता है।

नई चारपाई, पलंग या बेड बनवाना: इस दौरान नई चारपाई, पलंग या बेड बनवाना अशुभ माना जाता है।

शुभ और कीमती वस्तुओं खरीदारी: पंचक काल में शुभ और कीमती वस्तुओं खरीदारी से बचने के लिए कहा जाता है।

शादी, सगाई: गृह प्रवेश, शादी, सगाई, मुंडन, नामकरण आदि भी पंचक में नहीं किए जाते हैं।

Tags:panchak

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…