24 घण्टे ऑनलाइन

हाथ की ये लकीरें करती हैं सरकारी नौकरी की ओर इशारा, जानें और तय करें अपनी राह

ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं हस्तरेखा (Palmistry) शास्त्र जिसके अनुसार हाथ की लकीरें व्यक्ति के भाग्य से जुड़ी होती हैं। अर्थात व्यक्ति का आना वाला समय कैसा रहने वाला हैं यह हथेली की रेखाओं को देखकर पता लगाया जा सकता…

24GhanteOnline
September 20, 2025
3 min read

ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा हैं हस्तरेखा (Palmistry) शास्त्र जिसके अनुसार हाथ की लकीरें व्यक्ति के भाग्य से जुड़ी होती हैं। अर्थात व्यक्ति का आना वाला समय कैसा रहने वाला हैं यह हथेली की रेखाओं को देखकर पता लगाया जा सकता हैं। हाथ की कुछ रेखाएं हमेशा रहती हैं और भविष्‍य के बारे में काफी हद तक सटीक संकेत देती हैं। इन्हीं रेखाओं से व्यक्ति की नौकरी के संकेत भी मिलते हैं। आज के समय में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की आस में तैयारी करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में हथेली में बनने वाले उभार, लकीर और निशान से यह जाना जा सकता हैं कि व्यक्ति के भाग्य में क्या सरकारी नौकरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो सरकारी नौकरी की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

सूर्य पर्वत की स्थिति

हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

सूर्य पर्वत और भाग्यरेखा

भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलने पर ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग सरकारी सेवा से जुड़े रहते हैं। सरकारी क्षेत्र में ऐसे जातक बड़े पदाधिकारी बनते हैं।

बुध पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह होना

हस्तरेखा (Palmistry)  शास्त्र के मुताबिक अगर किसी इंसान की हथेली पर कनिष्ठा अंगुली के नीचे के क्षेत्र यानी बुध पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह मौजूद होता है तो भी यह व्यक्ति के जीवन में सरकारी नौकरी के सुख की तरफ इशारा करता है।

गुरु पर्वत की स्थिति

हथेली पर गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। साथ ही इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं।

गुरु पर्वत और भाग्यरेखा

अगर जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की और जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनता है। सरकारी क्षेत्र में व्यक्ति को उच्च पद प्राप्त होता है।

गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान होना

हस्तरेखा (Palmistry) शास्त्र कहता है कि यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान होता है तो उस व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है। वहीं अगर हाथ में कोई ऐसी रेखा मौजूद है जो भाग्य रेखा को स्पर्श करती है तब भी उसके जीवन में सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के योग बनते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…