पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ (Khawaja Asif) का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद ख्वाजा लगातार जहर उगल रहे…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ (Khawaja Asif) का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद ख्वाजा लगातार जहर उगल रहे थे। वे भारत के खिलाफ भी अनरगल बयानबाजी कर रहे थे। ख्वाजा आसिफ ने भारत के सैन्य हमले के डर को भी कबूल किया था।
आसिफ ने सोमवार को कहा था कि भारत की तरफ से हमला तय है और यह करीब है। भारत के हमले के खतरे को देखते हुए ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने कहा था, कि हमने अपने सुरक्षाबलों को मजबूत करना शुरू कर दिया है और अगर देश के अस्तित्व पर कोई सीधा खतरा हुआ, तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उनके इस बयान को भारत ने गंभीरता से लिया और इसके जवाब में उनका सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान की जमकर लगाई क्लास
इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। ख्वाजा ने हाल ही में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात कबूल की थी। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके मुल्क ने वर्षों से आतंकवाद का समर्थन किया।
पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना का डायरेक्ट कनेक्शन, हमलावर हाशिम मूसा पर बड़ा खुलासा
भारत ने इसे लेकर ही पड़ोसी मुल्क से कड़े सवाल किए और उसका वैश्विक मंच पर उसका नापाक चेहरा उजागर किया। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने कहा कि यह कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं था। इसने पाकिस्तान को एक दुष्ट देश के रूप में उजागर किया है। ऐक ऐसा मुल्क, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
