24 घण्टे ऑनलाइन

इस धुरंधर गेंदबाज ने लिया सन्यास, चटकाए थे 458 विकेट

पाकिस्तान टीम के एक और खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गुरुवार को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वकास मकसूद (Waqar Maqsood) ने संन्यास ले लिया। वकास मकसूद (Waqar Maqsood) पिछले 7 सालों से पाकिस्तानी टीम से…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

पाकिस्तान टीम के एक और खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। गुरुवार को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वकास मकसूद (Waqar Maqsood) ने संन्यास ले लिया। वकास मकसूद (Waqar Maqsood) पिछले 7 सालों से पाकिस्तानी टीम से बाहर थे, उन्हें साल 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में मौका मिला था और वही मुकाबला उनका आखिरी मैच साबित हुआ। वकास मकसूद ने उस मुकाबले में दो विकेट चटकाए थे।

वकास मकसूद (Waqar Maqsood) का करियर


वकास मकसूद भले ही एक ही इंटरनेशनल मैच खेल पाए हों लेकिन ये खिलाड़ी पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम था। उन्होंने फैसलाबाद के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला।वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में वो इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के लिए खेले। लंका प्रीमियर लीग में उन्होंने गॉल ग्लैडिएटर्स के लिए मुकाबले खेले।

वकास (Waqar Maqsood)  ने अपने करियर में कुल 81 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें उन्होंने 294 विकेट चटकाए। लिस्ट ए में उनके नाम 56 मैचों में 87 विकेट हैं। टी20 में वकास मकसूद ने 77 विकेट अपने नाम किए। इस तरह प्रोफेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने नाम 458 विकेट किए।

पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा। ये खिलाड़ी 20 मैचों में 27 विकेट झटकने में कामयाब रहा। उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 35 रन देकर 4 विकेट रहा। प्रोफेशनल क्रिकेट में उनका आखिरी विकेट एबटाबाद के खिलाफ रहा, जिसमें उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि उनकी टीम मैच हार गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…